फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बिना लॉक खड़ी आधा दर्जन बाइकों का काटा चालान

बिना लॉक खड़ी आधा दर्जन बाइकों का काटा चालान

Thu, 25 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिना लॉक खड़ी आधा दर्जन बाइकों का काटा चालान
ज्ञानपुर। जिला चिकित्सालय में आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा बिना लॉक किए खड़ी की गई मोटरसाइकिलों का चालान काटा गया। साथ ही लोगों को निर्धारित स्थान पर बाइक खड़ी करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा रहा। जिला चिकित्सालय में एक के बाद एक बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। साथ ही अस्पताल प्रशासन भी परेशान है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जिला चिकित्सालय में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें परिसर में खड़ी बिना लॉक सात बाइकें कोतवाली ले जाकर खड़ी कर दी गईं। इलाज कराकर बाहर निकलने पर बाइक न देख मरीजों व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद लोग कोतवाली पहुंचने तो उन्हें चालान रसीद के साथ बाइक सौंप दी गईं। एसओ छविनाथ सिंह ने बताया की अस्पताल में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed