{"_id":"5a8dbcb54f1c1bf07b8b8976","slug":"181519238325-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल की चौखट पर धरने पर बैठी विहिता
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/लालानगर। नगर के आजाद नगर में स्थित एक निजी नर्सिंग होम के बंद चैनल के पास बुधवार को उसी घर की बहू घर के अंदर जाने के लिए दो घंटे तक धरने पर बैठी रही। मगर ससुराल वालों को अपनी बहू पर थोड़ी भी दया नहीं आई। हाई प्रोफाइल होने के चलते यह मामला थाने तक पहुंच गया। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामला सुलझने के बजाय उलझता ही गया। मामला नहीं सुलझने पर पुलिस ने बहू, उसके पति, सास अन्य परिजनों को थाने ले गई। थाने में दिनभर समझौते के लिए मंथन चलता रहा। किसी तरह समझौते के लिए एक माह के समय पर दोनों पक्ष राजी हुए, तब जाकर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक वाराणसी के सरजू दुबे ने अपनी पुत्री डॉ. सोनिया जो बीएचयू में कार्यरत है, की शादी गोपीगंज आजाद नगर के एक नामी गिरामी चिकित्सक के पुत्र डा. अभिषेक के साथ एक वर्ष पूर्व धूमधाम के साथ की थी। सरजू दुबे ने बताया कि 29 जून को शादी के बाद उसकी पुत्री का ससुराल वाले नौ अगस्त से उत्पीड़न करने लगे। 25 अगस्त को मेरी पुत्री को उसके पति ने मायके छोड़ दिया, तब से मैं लगातार पुत्री के ससुराल जाकर पुत्री को ले जाने की विनती करता रहा। लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार को मेरी पुत्री अपने ससुराल आई, ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया। दरवाजे का चैनल बंद कर दिया। मेरी पुत्री दो घंटे तक चौखट पर बैठी रही। किंतु ससुराल वालों को दया नहीं आई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां दिन भर समझौता होता रहा। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए कि एक महीने में आपस में बातचीत कर मामला सुलझा लिया जाएगा। यह हाई प्रोफाइल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया है।सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि मामले में एक माह का मौका दोनो पक्षों को दिया गया है। उसके बाद आगे देखा जाएगा।
विज्ञापन