फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धोखाधड़ी मामले में ट्रैवेल एजेंसी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी मामले में ट्रैवेल एजेंसी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी मामले में ट्रैवेल एजेंसी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
भदोही। नगर की एयर टिकटिंग एजेंसी के दर्जनों कालीन निर्यातकों के लाखों रुपये अग्रिम भुगतान हड़प कर जाने के मामले को लेकर शुक्रवार को जिले भर से 22 कालीन निर्यातक कोतवाली आ धमके। कोतवाली प्रभारी को संयुक्त हस्ताक्षरित तहरीर देते हुए एजेंसी मालिक के विरुद्ध 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि यह रकम और भुक्तभोगियों की संख्या इससे भी कहीं अधिक है। पीड़ितों ने कहा कि इसके चलते 11 जनवरी से हनोवर में शुरू हो रहे डोमोटेक्स में कईयों की भागीदारी खटाई पड़ गई है।
स्टेशन रोड स्थित एजेंसी हालीडेज केयर के खिलाफ गत 31 दिसंबर को पहली बार मामला सामने आया था। तब कुछ निर्यातकों की मौखिक शिकायत पर पुलिस ने एजेंसी के तीन कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था। आज सायं 4 बजे अचानक दो दर्जन की संख्या में निर्यातक कोतवाली पहुंचे। सभी ने मिल कर एक तहरीर पुलिस को दी जिसमे आरोप लगाया कि संचालक ने पहले भरोसा बनाया इसके बाद उनसे जर्मनी आने जाने के हवाई किराए व होटल स्टे के नाम पर अग्रिम रकम ले ली और जब समय आया तो वह एजेंसी में ताला लगाकर गायब हो गया। ॉ
विज्ञापन

गोपीगंज के ग्लोबल ओवरसीज फर्म के संतोष गुप्ता ने कहा कि टिकट न मिल पाने से या तो दौरा रद करना पड़ रहा है या ऊंचे दाम में टिकट खरीदने को बाध्य हैं। विनय गुप्ता ने कहा कि संचालक ने पहले हम लोगों का विश्वास जीता इसके बाद किराए की रकम एडवांस लेकर फरार हो गया। निशांत बरनवाल ने बताया कि संचालक ने किसी के 30 लाख, किसी से 15 लाख का चूना लगाया है। जमा लोगों ने बताया कि भारी संख्या में लोगों के 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपये तक गए हैं। कोतवाली प्रभारी एसके मिश्र ने बताया मामला गंभीर है। एजेंसी संचालक ओबैद अंसारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। तहरीर देने वालों में प्रभात बरनवाल, अरशद जमाल रोटहां, पंकज गुप्ता, अभिषेक केशरी, जितेंद्र गुप्ता, इफ्तेखार अंसारी, श्यामधर यादय, प्रशांत बरनवाल, मुमताज हुसैन, श्रेय खन्ना, अहसन अंसारी, समरेंद्र सिंह, विशाल बरनवाल, आशीष जैसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर आज एकमा की बैठक
भदोही। एजेंसीद्वारा भारी संख्या में निर्यातकों के साथ धोखाधड़ी किए जाने के मामले को लेकर शनिवार को अपरान्ह 3 बजे अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) की आवश्यक बैठक आहूत की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए एकमा के मानद सचिव, हाजी शाहिद हुसैन अंसारी ने बताया कि कुछ निर्यातकों द्वारा इस संबंध में एकमा का ध्यानाकर्षण कराए जाने के बाद बैठक आहूत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed