{"_id":"5be5d391bdec226956572e32","slug":"171541788561-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस की चपेट में आया युवक, मौत
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर/ऊंज। जिले के ऊंज और पड़ोसी जनपद इलाहाबाद के सहसो में सड़क दुर्घटना में एनसीसी कैडेट समेत जिले के दो युवकों की मौत हो गई। वहिदा उपकेंद्र के समीप वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में सुरियावां के एक युवक की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया।
ज्ञानपुर नगर के महेंद्र कटरा निवासी पशु चिकित्सक भरत सिंह का बेटा आशीष सिंह सिप्पू (25) मंगलवार को लखनऊ अपने मामा के यहां बाइक लेने के लिए गया था। दीपावली के दिन बुधवार को वह अभोली के सदौपुर निवासी दोस्त विभोर सिंह के साथ बाइक लेकर घर लौट रहा था। बाइक पुरानी होने के कारण अक्सर बंद हो जा रही थी। बुधवार की देर रात करीब दो बजे वह सहसो के पास एक ढाबे के पास रुका। वहां चाय आदि पीने के बाद ढाबा संचालक ने रात होने का हवाला देकर वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन दोनों नहीं माने और कहा कि दो घंटे में ज्ञानपुर पहुंच जाएंगे। अभी वह ढाबे से लगभग 200 मीटर ही आगे बढ़े थे कि बाइक फिर खराब हो गई। सिप्पू बाइक की खराबी ठीक कर रहा था कि गोभी लदी डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें सिप्पू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि विभोर सिंह घायल हो गया। ढाबा संचालक की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल में पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को रामपुर घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। सिप्पू केएनपीजी कॉलेज से एनसीसी भी करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही छात्रों, छात्रनेताओं और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई घटना से हतप्रभ हो गया।
ऊंज थाना क्षेत्र के वहिदानगर विद्युत उपकेंद्र के पास शुक्रवार सुबह एंबुलेंस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुरियावां बाजार का निवासी था। वह ऊंज बाजार में किराए का कमरा लेकर शिक्षक की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सुरियावां बाजार निवासी प्रमोद कुमार मौर्य (40) ऊंज बाजार में किराए का कमरा लेकर रहता था। यहीं पर शिक्षक की नौकरी की तैयारी करने के साथ ही वह होमियापैथ की दवाएं देकर लोगों का उपचार करता था। बताते हैं कि शुक्रवार को सुबह साइकिल से वहिदानगर की तरफ जा रहा था कि इलाहाबाद से वाराणसी जा रही एंबुलेंस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस उसे एक निजी अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अचानक हुई घटना से हर कोई हतप्रभ है। कुछ लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि प्रमोद की मौत हो चुकी है।