{"_id":"5b5b6b774f1c1b27618b7385","slug":"171532717943-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफा बीबी के आशिक ने की डंगर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवफा बीबी के आशिक ने की डंगर की हत्या
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखारीरामपुर गांव के राजकीय नलकूप के पास दो दिन पूर्व की गई डंगर वनवासी की हत्या बेवफा बीबी के आशिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को बनकट से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को सुरियावां के भिखारीरामपुर गांव के राजकीय नलकूप के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी शिनाख्त ज्ञानपुर के डंगर पुत्र पंचम वनवासी के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस को घटना के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई। दो दिनों तक क्राइम ब्रांच मुसहर बस्ती के संदिग्ध लोगों से पूछताछ करती रही। सटीक मुखबिरी के आधार पर शुक्रवार को बनकट गांव के तिराहे के समीप आरोपी छोटेलाल वनवासी निवासी पकरी कला को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई। पूछताछ में छोटेलाल ने बताया कि 24 जुलाई की रात को सुम्मर, सुरेश और डंगर कस्तूरीपुर चौराहे पर शराब पीने गए थे। वहां पर हम लोग शराब पिलाने के बहाने उसे भिखारीरामपुर नलकूप के पास ले गए और वहीं पर उसे सुरेश और मैंने पकड़ लिया और सुम्मर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि कुछ माह पूर्व सुमेर उर्फ सुम्मर वनवासी ने मृतक डंगर वनवासी की पत्नी ऊषा वनवासी को अपने पास रख लिया था। डंगर वनवासी ने इसका विरोध किया और अपनी पत्नी और बच्चों को अपने पास रखने की जिद कर रहा था। जिस कारण अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी कारण सुम्मर ने अपने भाई सुरेश वनवासी और अपने जीजा छोटेलाल वनवासी के साथ मिलकर उसे जान से मारने का प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी सुरेश और सुम्मर जौनपुर जिले के शातिर चोर हैं। महीने भर पूर्व से दोनों बनकट के समीप आकर रह रहे थे। गिरफ्तारी टीम में अजय सिंह, सचिन झा, सर्वेश राय, अजय यादव, अनिरुद्ध सिंह, सुरियावां निरीक्षक अजय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।