फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेन से मृत मिला यात्री

ट्रेन से मृत मिला यात्री

Wed, 29 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से मृत मिला यात्री
भदोही।
विज्ञापन

दुर्ग से छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस के शौचालय में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। शौचालय में शव देखकर बाकी यात्री दहल उठे। आनन फानन में सूचना रेलवे कंट्रोल को दी गई। ट्रेन भदोही पहुंच रही थी इसलिए कंट्रोल ने जीआरपी भदोही को सूचित कर ट्रेन से शव निकाल कर पोस्टमार्टम भेजवाने का निर्देश दिया। यात्री की मौत जहरखुरानी के कारण समझा जा रहा है।
जीआरपी ने बताया कि मृतक की जेब से कागज और परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त आजमगढ़ के संजय गिरी के रूप में हुई है। हालांकि जब तक परिजन खुद शिनाख्त नहीं कर लेते तब तक उसे अज्ञात माना जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए ज्ञानपुर भेज दिया गया है। रेलयात्रियों के अनुसार, यात्री कब से शौचालय में पड़ा था कोई बता नहीं सका।
विज्ञापन

प्रभारी जीआरपी राजेश ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिलने पर शव को ट्रेन से उतारा गया। जेब से टिकट तो नहीं मिला। देखने में उम्र 45 और निर्धन परिवार के लग रहे यात्रा के घर पर सूचना दे दी गई है। रेलयात्री कयास लगा रहे थे कि यात्री को जहरखुरानों ने शिकार बनाया होगा। जेब में टिकट नहीं होने से यह पता चल सका कि वह कहां से कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed