{"_id":"59c019ed4f1c1b98688b53ac","slug":"171505761773-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों पर शिकंजा, ट्रकों से 37 मवेशी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों पर शिकंजा, ट्रकों से 37 मवेशी बरामद
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/ऊंज (भदोही)।
पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए जीटी रोड पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार को भोर में गश्त के दौरान गोपीगंज और ऊंज थाने की पुलिस ने दो ट्रकों से 37 भैंस एवं भैंसा बरामद किया, जबकि पांच तस्करों को पकड़ने में सफल रहे। तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर सोमवार को भोर में पांच बजे प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सुनील दत्त दूबे हमराहियों के साथ थाना गेट के सामने घेराबंदी की। इस दौरान इलाहाबाद की ओर से आ रहा ट्रक पुलिस को देखकर रुक गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो ट्रक से 16 भैंस बरामद किया गया, जबकि तस्कर शाहबाज खां पुत्र रशीद खां निवासी औरंगाबाद बिहार, सरवर कुरैशी पुत्र अनवर कुरैशी निवासी औरंगाबाद बिहार, प्रताप पासवान पुत्र मिथिलेश पासवान निवासी गया और भोला माझी पुत्र मुक्खू माझी निवासी गया को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। ऊंज संवाददाता के अनुसार, रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर एसओ सुनील कुमार वर्मा मयफोर्स बसही मोड़ पर नाकेबंदी की। चेकिंग के दौरान ट्रक से 21 पशु बरामद किया गया। तस्कर कपिल यादव पुत्र सोहन निवासी औरंगाबाद बिहार को गिरफ्तार किया।