फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आठ महिलाओं की कटी चोटी, गांवों में रतजगा

आठ महिलाओं की कटी चोटी, गांवों में रतजगा

Sun, 13 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
आठ महिलाओं की कटी चोटी, गांवों में रतजगा
ज्ञानपुर (भदोही)। कालीन नगरी में चोटी कटने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। आए दिन सात से लेकर 10 महिलाएं चोटी कटने की शिकार होने के बाद बेहोश हो जा रही हैं। उपचार के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। रात-रात भर जागकर लोग पहरा देने लगे हैं।
विज्ञापन

कभी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में दहशत का पर्याय बन चुकी चोटी कटने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। गत तीन दिनों में करीब 30 से अधिक महिलाओं की चोटी कट चुकी है। दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के गुढ़नपुर गांव में शनिवार सुबह नौ बजे धान के खेत में निराई करते समय रेखा (18) पुत्री राजकुमार बिंद की चोटी कट गई। घटना के बाद वह बेहोश हो गई। इसी तरह गांव की रीता देवी (17) पुत्री स्व. रामचंद्र बिंद की चोटी कटने का मामला सामने आया। दोनों युवतियों का उपचार कराया गया। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, इलाके के केदारपुर गांव में शुक्रवार की रात शकुंतला विश्वकर्मा पत्नी कन्हैया की चोटी कट गई। बताया जाता है कि वह बुखार से पीड़ित थी। घर के बाहर चारपाई पर लेटी थी। रात में नौ बजे अचानक सिर पर कुछ रेंगने लगा और पीछे देखा तो चोटी कट गई थी। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के डूड़वा गांव में बिंदु देवी (23) पत्नी प्रदीप गौतम की चोटी शुक्रवार की रात 10 बजे कट गई। उसने बताया कि टीवी देखते समय यह घटना हुई। उसका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। इसी तरह, शनिवार सुबह बरमोहनी गांव में पूनम पत्नी धीरेंद्र खाना बनाते समय चोटी कट गई। दोनों को भदोही के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबूसराय संवाददाता के अनुसार, इलाके के महादेवपुर गांव में शनिवार सुबह नौ बजे राजकुमारी (35) पत्नी चंद्रभान मौर्य की चोटी कट गई। वह धान की निराई कर रही थी। उसे लगा कि कोई बाल को छू रहा है, पीछे मुड़ी तो चोटी कटी थी। जिसके बाद बेहोश हो गई। घोसिया संवाददाता के अनुसार, घोसिया नगर के ईदगाह के समीप शुक्रवार की रात गुलफसा बेगम पत्नी सद्दाम अहमद की चोटी कट गई। उसका उपचार कराया गया। इसी तरह चौरी के सीमावर्ती गांव अड़ियार में शनिवार को एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया। उसे चौरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे देखने के लिए वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ज्यादातर घटनाओं में पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। चोटी कटने की घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। रात-रात भर जागकर लोग सुरक्षा कर रहे हैं। ऊंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के कोरमइचा गांव में संजू शर्मा पत्नी देवी प्रसाद शनिवार की रात करीब नौ बजे रसोई से निकली तो उसे लगा कि कोई पीछे है। मुड़कर देखी तो कोई नहीं था लेकिन उसकी चोटी कट गई थी। इसके बाद वह अचेत हो गई। घरवालों ने इसकी सूचना ऊंज थाने पर दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed