{"_id":"5be87e4fbdec2269b84640ba","slug":"161541963343-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबुल कलाम आजाद की जयंती मनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबुल कलाम आजाद की जयंती मनी
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम में आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रथम शिक्षामंत्री की इच्छा थी कि देश के हर नागरिक को बेहतर शिक्षा मिले।
गोपीगंज नगर के समीप गिराईं स्थित दारुल उलूम हबीबिया रिजबिया में आयोजित जयंती कार्यक्रम में शिक्षकों और अतिथियों ने कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इग्नू के को-ऑर्डिनेटर मो. इम्तियाज अंसारी ने कहा कि मौलाना आजाद की इच्छा थी कि देश का हर नागरिक अच्छी शिक्षा प्राप्त करे और देश के नव निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। उनका मानना था कि अच्छी शिक्षा प्राप्त कर ही लोग देश को विश्वगुरु बना सकते हैं। देश को आजाद कराने में कलाम साहब की अग्रणी भूमिका रही। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। कार्यक्रम में मो. मूसा, सुल्तान अली, मो. अनवर, हरिशंकर, प्रेम नारायण आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एजाज आलम, सलाहुद्दीन, जाहिद रजा, संजय सिंह आदि रहे। चहरपुर स्थित मां अशर्फी देवी शिक्षा संस्थान में भी देश के प्रथम शिक्षामंत्री अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। प्रबंधक रवीश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षकों ने आजाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने बच्चों को जीवन में शिक्षा का महत्व समझाया। इस मौके पर कैलाश नाथ, सभाजीत पाल, अनुज कुमार, मो. तौसीफ रजा आदि मौजूद रहे।