फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी

Mon, 17 Jun 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी
सुरियावां। थाना क्षेत्र के चककलूटी गांव में रविवार को उस समय खलबली मच गई जब दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई और सुरियावां पुलिस ने दबिश दी। आरोपी राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर पुलिस मुंबई ले गई। पुलिस की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मची रही।
विज्ञापन

चककलूटी गांव निवासी राकेश कुमार यादव मुंबई में नौकरी करता है। उसके पांच बच्चे और पत्नी घर पर ही रहती है। मुंबई में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात एक युवती से हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव दिया तो चंद महीने पूर्व वह गांव चककलूटी चला आया। युवती ने न्यू मुंबई थाने में 13 अप्रैल 2019 को धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। काफी खोजबीन के बाद जब राकेश के घर आने की भनक युवती को लगी तो पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए गिरफ्तारी की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के सब इंस्पेक्टर शिवराज बाल्मिक सोनवणे, कांस्टेबल एके शिंगे शनिवार को सुरियावां थाने पर पहुंचे। यहां पर सुरियावां प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त को मामले से अवगत कराया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चककलूटी गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी राकेश यादव को गिरफ्तार कर मुंबई लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed