फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अपहर्ता के मौत की जांच के लिए टीम गठित

अपहर्ता के मौत की जांच के लिए टीम गठित

Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपहर्ता के मौत की जांच के लिए टीम गठित
ज्ञानपुर। सुरियावां थाना क्षेत्र के गोकुलपट्टी गांव में मंगलवार की देर रात पांच वर्ष के बच्चे का अपहरण करने वाले अपहर्ता संजय यादव की मौत की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई। उसकी मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई या उसने खुद गोली मार कर अपनी जान ली। सीओ भदोही को जांच सौंपी गई है। वहीं बुधवार को अपहर्ता के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। मंगलवार को प्रयागराज के अल्लापुर के ठेकेदार अभिषेक सिंह के पांच वर्षीय बेटे रणवीर सिंह को उसके पुराने ड्राइवर ने अपहरण कर लिया था। प्रयागराज पुलिस की ओर से बरामदगी के लिए 10 टीमें लगा दी गई। रात करीब 10 बजे सुरियावां थाना क्षेत्र के गोकुलपट्टी में अपहर्ता संजय यादव और पुलिस के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस का दावा है कि चारो तरफ से घिरने पर अपहर्ता ने खुद को गोली मार ली लेकिन यह बात किसी को पच नहीं रही है। मामला जिले में होने से पुलिस-प्रशासन की ओर से जांच टीम गठित कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मौत कैसे हुई इसके जांच के लिए भदोही सीओ को नामित किया गया है। अपहर्ता की मौत के बाद पुलिस वालों ने उसके परिवार वालों को खबर कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव चीरघर में ही रखा गया था। बुधवार दोपहर बाद प्रयागराज से आए उसके परिवार वालों को संजय का शव सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed