फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

Sun, 31 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के अमिलहरा गांव के पास शुक्रवार की देर रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से कुसौड़ा निवासी राजमिस्त्री रमेश गौतम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

कुसौड़ा निवासी रमेश गौतम (30) पुत्र स्व. राजनाथ घर बनाने के लिए राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को शाम के समय वह अमिलहरा में किसी के यहां बकाया पैसा लेने के लिए गया था। वहां से करीब नौ बजे रात लौटते समय चार पहिया की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने पर पहुंची 100 यूपी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाई। जेब में मिले मोबाइल से परिवार वालों को सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात शव आने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। करीब दो घंटे तक पुलिस के न आने से लोग नाराज हो गए। परिवार वालों की नाराजगी देख प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयो में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed