{"_id":"5bdb31cabdec2269bf7d781d","slug":"151541091786-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकी मिली किशोरी का शव
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर मोहल्ले में बुधवार रात आठ बजे एक किशोरी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इससे मोहल्ले में खलबली मच गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालीपुर निवासी कड़ेदीन की बेटी सुषमा मौर्य (16) नगर के ही एक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। बुधवार रात को उसके कमरे में घर वाले गए तो उसका शव फंदे से लटका मिला। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार वालों की मानें तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।