फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान से निकला विवाहिता का शव

कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान से निकला विवाहिता का शव

Fri, 06 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान से निकला विवाहिता का शव
घोसिया (भदोही)।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के घोसिया स्थित कब्रिस्तान से बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक विवाहिता का शव बाहर निकाला गया। प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसे लेकर इलाके में गहमागहमी का माहौल रहा।

खमरिया नगर निवासी रुकसाना बेगम (32) की शादी 13 साल पूर्व घोसिया के चमनगंज निवासी इश्तियाक के साथ हुई थी। 24 जून को अबूझहाल में उसकी मौत हो गई। रुकसाना बेगम के भाई फिरोज अहमद और अफरोज अहमद ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की लेकिन उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित न्यायालय का दरवाजा खटखटाए। कोर्ट के निर्देश पर ससुराल पक्ष के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय ने रुकसाना के शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को औराई तहसीलदार शैलेंद्र कुमार चौधरी और एसओ शेषधर पांडेय फोर्स के साथ घोसिया स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच उसका शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाय। प्रशासन की कार्यवाही से नगर में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed