फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कुएं में गिरने से बालिका की मौत

कुएं में गिरने से बालिका की मौत

Sun, 11 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरने से बालिका की मौत
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के मकनपुर गांव में शनिवार को आठ वर्षीय बालिका की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की भनक तक किसी को नहीं लगी। घरवाले काफी खोजबीन करने के बाद आशंका में कुएं में झांके तो बालिका का शव उतराया हुआ मिला। हादसे की सूचना गांव में फैलते ही कोहराम मच गया। बताते हैं कि आनन फानन में लोग शव को लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मकनपुर गांव में शनिवार को दोपहर 12 बजे के आसपास श्यामलाल की पुत्री जाह्नवी घर के बाहर खेल रही थी। लोग अपने काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते वह कुएं के समीप जा पहुंची और अचानक उसमें गिर गई। घर वालों ने बताया कि काफी देर के बाद जब लोगों को उसका ध्यान आया तो उसे ढूंढा जाने लगा। कुएं की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। हर जगह ढूंढने के बाद थक हार शाम पांच बजे किसी की नजर कुएं के पास पड़े उसके चप्पल पर गई तो आशंका वश लोगों ने कुएं में झांक कर देखा। तब उसका शव कुएं में उतराया हुआ दिखा। शव का पता चलते ही घर और गांव में कोहराम मच गया। लोग रोने बिलखने लगे। इस बीच काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया तो घर वालों के कहने पर उसे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में गांव से मिली जानकारी के अनुसार घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed