फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खुले फाटक के बीच पहुंची ट्रेन, हादसा टला

खुले फाटक के बीच पहुंची ट्रेन, हादसा टला

Tue, 14 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
खुले फाटक के बीच पहुंची ट्रेन, हादसा टला
चौरी। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट पर कंधिया रेलवे फाटक के समीप रविवार को देर शाम बड़ा हादसा टल गया। फाटक खुला था और अचानक बुंदलेखंड एक्सप्रेस पहुंच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को फाटक से चंद मीटर दूर रोक दिया, अन्यथा किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रकरण से रेलवे महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

हुआ यूं कि रविवार शाम को प्रतिदिन की तरह दुपहिया, चार पहिया वाहन कंधिया फाटक से गुजर रहे थे। चुनाव संपन्न होने के बाद भदोही-बाबतपुर मार्ग पर अचानक आवागमन बढ़ गया। वाहनों का दबाव इतना अधिक हो गया कि वहां जाम की स्थिति बन गई। कंधिया रेलवे फाटक पर भी वाहनों का रेला लग गया। बताया जाता है कि फाटक से वाहन गुजर रहे थे कि इसी बीच वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस को आते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को तेजी से आते देख राहगीर शोर मचाने लगे। चालक ने फाटक खुलने और ट्रैक से गुजरते लोगों को देखकर स्थिति को भांप लिया। तेज गति से आ रही ट्रेन फाटक से चंद मीटर दूर पर आकर खड़ी हो गई, तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली । कहा जा रहा है कि लाइन न मिलने के कारण ट्रेन फाटक के नजदीक आकर रुकी जरूर हालांकि लोगों का कहना था कि फाटक खुला देखकर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को फाटक से पहले ही रोक दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। परसीपुर स्टेशन अधीक्षक निसार अहमद का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं था। इसकी सूचना कपसेठी स्टेशन पर दी गई है। प्रकरण की जानकारी लेकर आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed