{"_id":"5cc35570bdec2207903d40a2","slug":"131556305264-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में फांसी लगाकर सब्जी विक्रेता ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में फांसी लगाकर सब्जी विक्रेता ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोढ़। नरोत्तमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सब्जी विक्रेता 20 वर्षीय संदीप सोनकर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि पन्ना सोनकर का पुत्र संदीप सब्जी की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे कमरे में गया और फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह दरवाजा खोला तो उसे फंदे से लटकता हुआ देखकर परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर एमबीएस अस्पताल भदोही ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था और परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण सब्जी की दुकान लगाकर परिवार के भरण-पोषण में हाथ बंटाता था। मौत का कारण स्पष्ट न हो पाया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मोढ़ चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की।