{"_id":"5bf6dd26bdec22418130a7eb","slug":"131542905126-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में भदोही के तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में सड़क दुर्घटना में भदोही के तीन घायल
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोहीो। बाइक से सोनभद्र से लौट रहे भदोही के तीन लोग बुधवार दरे रात सोनभद्र के सारंगा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। भदोही कोतवाली क्षेत्र के रेवड़ा परसपुर निवासी तीनों घायलों में दो का उपचार भदोही नगर के निजी अस्पताल में हो रहा है। जबकी तीसरे को मामूली चोट आई हैं।
जानकारी के अनुसार रेवड़ापरसपुर के उमेश यादव, (42) अपने साथी सुरेश पाल और राम अजोर के साथ एक बाइक से सोनभद्र किसी कार्य से गए थे। बुधवार देर रात तीनों लौट रहे थे। वे सोनभद्र के रायगढ़ के सारंगा गांव से गुजर रहे थे कि सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से भिड़ गए। जिससे उमेश यादव और सुरेश पाल को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि तीसरा साथी जौनपुर जनपद के करौती निवासी रामअजोर सिंह को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर आस-पास के लोगो ने तीनो घायलों को समीप के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बीच सूचना पाकर भदोही से उनके परिजनो ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भदोही लाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां वे उपचाराधीन हैं।