फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शीशम प्रकरण को कमिश्नर ने लिया संज्ञान

शीशम प्रकरण को कमिश्नर ने लिया संज्ञान

Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
शीशम प्रकरण को कमिश्नर ने लिया संज्ञान
ज्ञानपुर। अभोली गांव में 10 सरकारी शीशम पेड़ बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण को विंध्याचल मंडल के कमिश्नर ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है। पूरे खुशियाल गांव निवासी रामराज ने मंडलायुक्त, पर्यावरण मंत्रालय को पत्र भेजकर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की थी। कमिश्नर ने मामले को संजीदगी से लेते हुए डीएम को सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि डीएफओ ने जिन अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी है, उनकी भी इन मामलों में संलिप्तता हो सकती है। किसी दूसरे सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया कि ज्ञानपुर रेंज और कार्यालय के एक कर्मचारी के इशारे पर पेड़ों को अवैध तरीके से बेच दिया गया। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व शीशम के पेड़ बेचने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अफसर का दबाव पड़ा तो आनन-फानन में आधी- तिहाई लकड़ी को विभाग के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed