फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पेड़ में बंधी रस्सी में फंसकर युवक की मौत

पेड़ में बंधी रस्सी में फंसकर युवक की मौत

Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पेड़ में बंधी रस्सी में फंसकर युवक की मौत
सुरियावां। थानाक्षेत्र के फत्तूपुर गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे यूकेलिप्टस के पेड़ में बांधी गई रस्सी में फंसकर दिनेश गौतम (40) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभोली क्षेत्र के दानूपुर पश्चिमपट्टी गांव निवासी दिनेश गौतम ने फत्तूपुर निवासी पुरुषोत्तम पांडेय के यूकेलिप्टस के पेड़ को खरीद लिया था। शनिवार को दिनेश मजदूर लगाकर उक्त पेड़ को कटवा रहा था। पेड़ का बैलेंस बनाने के लिए एक रस्सी दूसरे पेड़ जबकि दूसरी रस्सी दिनेश गौतम खुद पकड़कर खड़ा था। पेड़ कटने के बाद असंतुलित हो गया और दिनेश गौतम का गला उसी रस्सी में फंस गया। इससे दिनेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी मनोज पांडे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed