{"_id":"599f26514f1c1bd0778b45bb","slug":"121503602257-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी अफसर पर जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी अफसर पर जालसाजी का केस
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज (भदोही)।
थाना क्षेत्र के गंगारामपुर गांव में विकास भवन का अधिकारी बनकर आवास के नाम पर कमीशन लेने गए दो युवकों में से एक पर बृहस्पतिवार को जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरे युवक के बारे में कोई तहरीर न देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
बताते चलें कि मंगलवार को दो युवक अभोली ब्लॉक के गंगारामपुर गांव में पहुंचे। दोनों खुद को विकास भवन का अधिकारी बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की पात्रता की जांच करने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर जांच से बचना चाहते हो तो तीन से चार हजार रुपये सुविधा शुल्क देना पड़ेगा। भानु गोड़ और कमलेश गोड़ समेत तीन-चार लाभार्थियों ने उनकी बात मानकर पैसा भी दे दिया। बुधवार को दोनों युवक दोबारा गांव में पहुंचे और लोगों को बुलाया। मंगलवार की तरह दोनों ने फिर ग्रामीणों पर रौब गांठना शुरू कर दिया। गांव के प्रधान श्यामराज बिंद को संदेह हुआ तो उन्होंने ब्लॉक पर चलने की बात कही। प्रधान के इशारे पर आसपास खड़े ग्रामीण दोनों युवकों को घेरने का प्रयास किया जिसमें एक युवक भागने में सफल रहा जबकि संदीप तिवारी निवासी भिदिउरा ज्ञानपुर को पुलिस को सौंप दिया। लाभार्थियों भानू और कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया। सीओ परमहंस मिश्र ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।