फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   घपलेबाजी में फंसे पूर्व प्रधान गिरफ्तार, भेजे गए जेल

घपलेबाजी में फंसे पूर्व प्रधान गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Sat, 02 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
घपलेबाजी में फंसे पूर्व प्रधान गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जंगीगंज। आर्थिक घपलेबाजी में फंसे डीघ विकास खंड के गोपालापुर-कलिंजरा गांव के पूर्व प्रधान को कोइरौना पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी से गांव में खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर करीब चार लाख से अधिक की घपलेबाजी में कुछ माह पूर्व मुकदमा दर्ज हुआ था। गोपालापुर-कलिंजरा निवासी नेब्बूलाल वर्ष 2011 से 2015 तक ग्राम प्रधान रहे। गांव के शिवपूजन तिवारी ने वर्ष 2014 में डीएम को प्रार्थना पत्र देकर इंदिरा आवास योजना, रोड मरम्मत, प्राथमिक विद्यालय की रंगाई पुताई, मनरेगा समेत कई योजना में धांधली का आरोप लगाया था। कई बार की जांच में पूर्व प्रधान करीब चार लाख की घपलेबाजी में लिप्त मिले। डीएम के निर्देश पर पूर्व प्रधान समेत दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को कोइरौना एसओ डीके सिंह ने पूर्व प्रधान को कोइरौना बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed