फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी

रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी

Thu, 07 Mar 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी
चौरी। थाना क्षेत्र के कंधिया रेलवे फाटक के पूर्वी छोर पर ट्रैक के बीच बुधवार को तड़के ही एक वाहन चालक का दो टुकड़ों में शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूर सड़क के किनारे एक टाटा मैजिक वाहन भी लावारिश हालत में मिला। युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त वाराणसी के बड़ागांव का निवासी विजय कुमार गौड़ के रूप में हुई। चौरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट पर बुधवार को कंधिया फाटक से 100 मीटर पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक के बीच एक युवक का शव देख ग्रामीण परेशान हो गए। युवक का शव दो टुकड़ों में पड़ा देख मौके पर जुटे ग्रामीण में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। पुलिस ने मृतक के जेब से मिले डीएल और आधार पर विजय कुमार गौड़ (23) बसनी बाजार थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी के रुप में शिनाख्त की। खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि राजमणि गौड़ के पांच पुत्र और तीन पुत्रियों में मृतक विजय सबसे छोटा था और वाराणसी में बाबतपुर और कैंट के बीच टाटा मैजिक से सवारियों को ढोता था। बुधवार को भदोही जिले के कंधिया फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन दंग रह गए। बड़े भाई अजय ने बताया कि कुछ दिनों पहले वाहन को आगे-पीछे करने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था और वह दो दिनों से भागा-भागा फिर रहा था।बड़े भाई ने इसके पीछे हत्या की आशंका जताई है। सीओ औराई यादवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा। वैसे इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed