फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   माहौल सामान्य, एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात

माहौल सामान्य, एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात

Wed, 20 Feb 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
माहौल सामान्य, एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात
भदोही। गत दिनों कस्बे के चकइनायत मोहल्ले में धार्मिक झंडे को हटाने को लेकर दो वर्गों में विवाद के अब माहौल लगभग शांत हो गया है। हालांकि मोहल्ले में अभी भी पुलिस तैनात है। सोमवार की शाम पुलिस ने औराई सीओ रामकरन के नेतृत्व में नगर में मार्च भी किया था जिसका मकसद लोगों में विश्वास कायम करना था। इस बीच मामले में दर्ज दोनों पक्षों से 18 लोगों में से अब तक केवल एक पक्ष के चार लोगों की गिरफ्तारी हो सकी है।
विज्ञापन

उधर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल भदोही नगर इकाई की बैठक में भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिला प्रभारी संतोष दुबे ने शरारती तत्वों पर भारत विरोधी नारा लगाने का आरोप लगाया। प्रशासन से फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की गई। ऐसा न करने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई। बैठक में प्रदीप साहू, सुशील कुमार श्रीवास्तव, कौशलेश गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, जितेंद्र दुबे, उमेश सिंह, पंचम राम , कौशल, किशोर श्रीवास्तव, विनय बरनवाल, गिरीश सेठ, पंधारी चौहान, चंदन मौर्य, अंजली मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed