फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धमकी को लेकर संजीदा नहीं कोतवाली पुलिस

धमकी को लेकर संजीदा नहीं कोतवाली पुलिस

Thu, 31 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
धमकी को लेकर संजीदा नहीं कोतवाली पुलिस

विज्ञापन
ज्ञानपुर। छात्रनेता अखिलेश प्रकाश पाल को जान से मारने की धमकी मामले को लेकर भदोही कोतवाली पुलिस ने संजीदगी नहीं दिखाई। भुक्तभोगी का आरोप है कि पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बाद बृहस्पतिवार को भी उनके मोबाइल पर धमकी देने वाले का फोन आ रहा था। भय के मारे उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उधर तहरीर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। भुक्तभोगी का कहना है कि उन्होंने मामले में कार्रवाई को लेकर कोतवाली पुलिस से बात की तो कहा गया कि अभी घटना तो नहीं हुई है। सहमे भुक्तभोगी का कहना है कि पुलिस घटना होने का इंतजार कर रही है। शिकायकर्ता ने मामले में पुलिस की ओर से लीपापोती का आरोप लगाया। वहीं भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि किसी को जान से मारने की धमकी देना छोटा मामला नहीं है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करे। सीओ भदोही अभिषेक पांडेय ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed