फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 वर्ष की बालिका के साथ एएनएम के पति ने किया दुराचार

10 वर्ष की बालिका के साथ एएनएम के पति ने किया दुराचार

Thu, 17 Jan 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 वर्ष की बालिका के साथ एएनएम के पति ने किया दुराचार

विज्ञापन


नईबाजार। भदोही कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्यकर्मी की बेटी के साथ उसी केंद्र में तैनात स्वास्थ्यकर्मी के पति ने दुष्कर्म किया। 14 जनवरी को हुई इस घटना में बच्ची की मां ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया।
बालिका की मां ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसकी बेटी को धमकाकर चुप करा दिया था। लेकिन, दो दिन बाद डरते-डरते उसकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। उसने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी को जब वह ड्यूटी पर थी और उसकी बेटी घर में अकेली थी तो उसी पीएचसी पर तैनात एक एएनएम के पति ने उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने बेटी को इतना धमका दिया कि उसने दो दिन तक घटना के बारे में किसी को बताया तक नहीं।
विज्ञापन

इस बीच दो दिन परेशान और गुमसुम हाल में पाकर जब उससे पूछा गया तो वह फफक कर रो पड़ी और घटना के बारे में विस्तार से बताया। खास बात यह है कि दोनों ही परिवार आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं और भदोही जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही। पुलिस ने बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी भदोही भेजा, लेकिन वहां से मिर्जापुर में मेडिकल कराने के लिए सीएमओ कार्यालय रेफर कर दिया गया। उधर घटना को लेकर रोष है। भाजपा नेता जय कुमार सिंह ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed