फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अवैध मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Dec 2017 01:10 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
अवैध मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
लालानगर/गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को गिराई गोपीगंज में एक अस्पताल में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान एक्सपायर्ड और प्रतिबंधित दवाइयां पाई गईं, जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के आने की भनक मिलते ही स्टोर संचालक फरार हो गया। छापेमारी की कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर के संचालक के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

बुधवार की शाम को गोपीगंज के गिराईं स्थित गुप्ता हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में संचालित मेडिकल स्टोर पर अपर आयुक्त औषधि विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर अतुल उपाध्याय और औषधि निरीक्षक सोनभद्र संदीप गुप्ता ने छापेमारी की। छापे के दौरान मेडिकल स्टोर में एक्सपायर्ड एन-2 की बोतलें, आईवी फ्लूड इंजेक्शन, कई अन्य विटामिंस, शेड्यूल एक्स औषधियां और बिना लेबल लगे इंजेक्शन मिले। कुल 57 प्रकार की औषधियों को सीज किया गया। इसमें चार संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए टीम ने ले लिए। औषधि निरीक्षक एके बंसल ने बताया कि मेडिकल स्टोर के संचालक महेश कुमार गुप्ता के मौके पर नहीं मिलने पर ड्यूटी कर रहे डॉ. ध्रुव चंद शुक्ला के कब्जे से दवाइयों को लेकर सील कर दिया गया। बताया कि मेडिकल स्टोर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा गोपीगंज थाने में दर्ज कराया गया। छापेमारी के दौरान हॉस्पिटल में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed