फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   समधा में मिट्टी खोद रहे मजदूरों पर हमला, मुकदमा दर्ज

समधा में मिट्टी खोद रहे मजदूरों पर हमला, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Jan 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
समधा में मिट्टी खोद रहे मजदूरों पर हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के समधा दवनपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए मिट्टी खोद रहे मजदूरों पर शुक्रवार को दोपहर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे कई मजदूर घायल हो गए। मामले में भैंसहटा गांव निवासी सुभाष मिश्र समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विवाद को लेकर प्रधान संघ के प्रदेश मंत्री श्रीराम दूबे को भी धमकी मिली है।

समधा दवनपुर गांव में प्रधान की निगरानी में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। तहरीर के मुुताबिक केंद्र के आसपास मिट्टी डालने के लिए शुक्रवार को आधा दर्जन मजदूर ट्रैक्टर लेकर गांव के एक भीटे पर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे कि कुछ लोगों ने पहुंचकर उन्हें मारा-पीटा। इसमें मजदूर भागीरथी, शिवचरन, वैताली, राजमणि घायल हो गए। खबर मिलने पर ग्राम प्रधान एवं प्रधान संगठन के प्रदेश मंत्री मजदूरों के साथ थाने पहुंच गए। मजदूरों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। भागीरथी की तहरीर पर पुलिस ने सुभाष मिश्रा समेत कई अज्ञात लोगों पर दलित उत्पीड़न के अलावा आईपीसी की धारा 323, 504, 506 और 426 के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रधान दूबे ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर प्रधान संघ भी मुखर हो गया है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed