फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   टैक्टर ट्राली से दबकर बालिका की मौत

टैक्टर ट्राली से दबकर बालिका की मौत

Fri, 28 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
टैक्टर ट्राली से दबकर बालिका की मौत
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव में बृहस्पतिवार को मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक बालिका को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जोरई गांव निवासी सुभाष पांडेय की पुत्री रिया पांडेय (6) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को तबीयत खराब होने के कारण वह स्कूल नहीं जा सकी थी। दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिया अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके पिता मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घर में अकेली होने के कारण वह सबकी दुलाई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। वहीं, जिस ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बालिका की मौत हुई, उस पर लिखा नंबर फर्जी था। जांच में पता चला कि वह बाइक का नंबर है, जिसका रजिस्ट्रेशन ज्ञानपुर की सोफिया बेगम पत्नी आफताब अहमद के नाम से है। ट्रैक्टर के नंबर प्लेट पर पेंट से लिखे गए नंबर यूपी 66 एम 8174 के बारे में छानबीन की गई तो यह हकीकत सामने आई। एआरटीओ सत्येंद्र यादव ने बताया कि यह नंबर 19 मार्च 2014 को बाइक के लिए पंजीकृत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed