{"_id":"5a04a6c34f1c1b3c3d8b6543","slug":"101510254275-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे होमगार्ड पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे होमगार्ड पर केस
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई (भदोही)।
फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी कर रहे एक होमगार्ड के खिलाफ बृहस्पतिवार को औराई थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। एसीजेएम कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पड़ोसी जनपद मिर्जापुर के चील्ह थानाक्षेत्र के करेरूआ गांव निवासी रमाकांत मिश्र 1990 से होमगार्ड पद पर नौकरी कर रहा है। गत कई साल से वह औराई थाने में सेवारत है। कठारी गांव निवासी शारदा प्रसाद मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वादी ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। प्रमाण पत्रों का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ औराई पवन कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।