फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 01 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल
चौरी/लालानगर।
विज्ञापन

गुजरे 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। भदोही-बाबतपुर राजमार्ग पर हुईं दो घटनाओं में महिला की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि गोपीगंज में मिर्जापुर रोड पर हुई एक अन्य दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।
चंदौली निवासी मोहित बिंद मानिकपुर में मोरवा पुल के समीप अपनी पत्नी राधिका (42) के साथ किराए के कमरे में रहता है। वह राजगीर का काम करता है। मंगलवार को अलसुबह दंपती भदोही-बाबतपुर मार्ग पर टहल रहे थे। बताते हैं कि मानिकपुर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे चौरी चौकी प्रभारी शशिकांत ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल पति को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ट्रक धक्का मारते हुए भदोही की ओर फरार हो गया। मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना भदोही-बाबतपुर मार्ग पर कंधिया गांव के पास हुई। इसमें बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहीं कंधिया निवासी सुदामा देवी 60 वर्ष और उसकी रिश्तेदार रेखा देवी 35 वर्ष घायल हो गईं। हालत गंभीर होने के कारण रेखा को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के मिर्जापुर रोड के चंद्रपुरा के पास सोमवार की रात हुई एक अन्य घटना में भवानीपुर डेरवा गांव निवासी तरुण पांडेय (70) सड़क पर मृत पड़ी नीलगाय से भिड़कर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने भतीजे को ट्रेन पर बैठाने के लिए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन गए थे। बाइक से लौटते समय चंद्रपुरा के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय झिरिया पुल के पास घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed