{"_id":"5d5852eb8ebc3e89b70d81e6","slug":"crime-bhadohi-news-vns4787446132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए दामाद की पीटकर हत्या, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए दामाद की पीटकर हत्या, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद में शनिवार की सुबह ससुराल आए एक दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक पट्टी बेजांव का निवासी था। नाराज घर वालों ने सुरियावां के नेतानगर चौमुहानी पर शव रखकर जाम किया, हालांकि पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, पत्नी, साढ़ू समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
सुरियावां के पट्टी बेजांव गांव निवासी रंजीत चौहान की नौरंगाबाद में ससुराल थी। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से पटती नहीं थी। तीन दिन पूर्व पत्नी कुमकुम चौहान की शिकायत पर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। शुक्रवार को जमानत होने पर वह ससुराल पहुंचा। वहां जाने पर देखा कि उसकी पत्नी साढ़ू से बात कर रही है। शक वश वह साढ़ू और पत्नी को गाली देने लगा। शनिवार की सुबह रंजीत (30) का शव घर में रखा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर रंजीत के घर वाले मौके पर पहुंचे और शव को लेकर सुरियावां के नेतानगर चौमुहानी पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अजय चौहान की तहरीर पर पुलिस ने ससुर लवकुश चौहान, पत्नी कुमकुम देवी, साला और साढ़ू धीरज चौहान के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसपी राजेश एस ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।