{"_id":"5d56fa648ebc3e89a853d5a5","slug":"crime-bhadohi-news-vns478567852","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के खेत में मिला युवक का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के खेत में मिला युवक का शव, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के त्रिभुवनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को धान के खेत में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घंटों मशक्कत के बाद उसकी शिनाख्त कोइरौना के कोटिया निवासी हृदय नारायण प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को शाम को गांव के लोग शौच के लिए खेत की तरफ निकले। उसी दौरान गांव में लगे पावर ग्रिड के खंभे के पास एक 35 वर्षीय युवक का शव देख ग्रामीण अवाक हो गए। देखते ही देखते वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना देने पर चौकी प्रभारी कोइरौना महेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। घंटों प्रयास के बावजूद भीड़ शव की शिनाख्त नही कर सकी। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह पहुंचे और रात करीब आठ बजे मृतक की शिनाख्त हृदय नारायण प्रजापति (35) पुत्र स्व. राम खेलावन निवासी कोइरौना कोटिया के रूप में हुई। थाने पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव को पहचाना । मृतक की मां शांति के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति काफी दिनों से खराब चल रही थी। वो कभी ठीक हो जाता तो कभी उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती थी। शांति ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे अचानक उसे चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर गया। होश में आने पर कहीं चला गया। खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। मृतक दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था। पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। कोइरौना पुलिस ने कहा कि शव पीएम के लिए भेज दिया है। चर्चा यह भी थी कि शायद वह पोल पर चढ़ने का प्रयास कर रहा हो और गिरने से उसकी मौत हो गई। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह ने कहा कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई यह पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।