{"_id":"5d2a2c508ebc3e6c9a25c470","slug":"crime-bhadohi-news-vns4726888140","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 की बिजली काटी, 7.50 लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 की बिजली काटी, 7.50 लाख वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 की बिजली काटी, 7.50 लाख वसूले
फोटो-55
अमर उजाला ब्यूरो
भदोही। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को वसूली अभियान चलाकर बकाएदारों से 7.50 लाख रुपयों की वसूली की। इस दौरान 35 उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान न करने पर बिजली काट दी गई। अभियान में रहे टाऊन एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि शासन का जोर है कि उपभोक्ताओं के मीटर घरों के बाहर हों। ऐसे एक दर्जन लोगों के मीटर घरों के बाहर लगाए गए।
नगर क्षेत्र के मर्यादपट्टी, अजीमुल्लाह चौराहा, बाजार सरदार खां, बाजार सलाबत खां, नूरखांपुर व कार्पेट सिटी में अभियान चलाया गया। कर्मि बकाया सूची लेकर चलते हैं। उपभोक्ताओं को बकाया बताते हैं। जो भुगतान करता है उसे छोड़ बाकी के बिजली काट कर लौटते हैं। एसडीओ ने कहा कि बिजली रोकने से ही लोगों को भरपूर बिजली मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि शासन लोगों को बिजली कनेक्शन देना चाहती है। जिसे कनेक्शन चाहिए वे कनेक्शन लें और बिजली का इस्तेमाल करें और समय पर भुगतान करेें।
विज्ञापन
अभियान के अलावा आज उपकेंद्र से जुड़े समस्त फीडरों में स्थित सहज जनसेवा केंद्रों में कैंप लगाया गया जहां उपभोक्ताओं ने भुगतान जमा किए। कनेक्शन के लिए आवेदन किए। अभियान में जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव रामबहादुर भारती, पवन कुमार आदि रहे।