{"_id":"5d2633998ebc3e6d0954ecef","slug":"crime-bhadohi-news-vns472150214","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पिता ने अपनी ढाई वर्ष की बेटी से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी पिता ने अपनी ढाई वर्ष की बेटी से किया दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के कलियुगी पिता के अपनी ढाई वर्ष की अबोध बेटी के साथ दुराचार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना छह जुलाई की है, लेकिन मंगलवार की रात बच्ची की मां ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना गले से नहीं उतर रही है, लेकिन तहकीकात की जा रही है।
मंगलवार की रात लगभग 10 बजे महिला अपने भाई के साथ कोतवाली पहुंची। अबोध बच्ची की माता ने बताया कि छह जुलाई की रात बच्ची उसके साथ सो रही थी जब पति ने बेटी के साथ गलत हरकत की। मासूम की चीख सुनकर उसकी नींद खुली तो पति की गंदी हरकत देखकर हैरान रह गई। कहा कि उसने जब पति को भला बुरा कहा और उसके कुकृत्य का विरोध किया तो उसने उसे मारा पीटा और धमकी दी। उसने बताया कि मंगलवार को सुबह किसी तरह बच बचा कर वह अपने मायके जौनपुर जिले के जमालापुर पहुंची और शाम को अपने भाई को लेकर कोतवाली पहुंची। घटना के बारे में सुनकर कोतवाल भी हैरान रह गए। मामले को संगीन मानते हुए उन्होंने तुरंत आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। बताया कि फिलहाल बच्ची के मेडिकल परीक्षण और प्रारंभिक तहकीकात के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही।