{"_id":"5e1f5a2a8ebc3e4b1d52cc12","slug":"creeps-caught-red-handed-while-doing-misdeeds-bhadohi-news-vns5053945113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलक के साथ दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलक के साथ दुष्कर्म के आरोप में ढोंगी बाबा गिरफ्तार
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। मंदिर में रहने वाला एक ढोंगी बाबा बुधवार को सात वर्ष के बालक के साथ दुष्कर्म करते रंगेहाथ पकड़ा गया। लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिचा। पुलिस ने आरोपी साधु को पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया।
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार निवासी सात वर्षीय एक बालक के साथ हनुमान मंदिर पर अपनी कुटिया में रहने वाले बाबा पर कुकर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया। कौशांबी जिले के सराय अकिल थानाक्षेत्र के सुलसैनी गांव निवासी रामदरश तिवारी (65) ने बालक को पतंग देने का लालच देकर अपने पास बुलाया और कुटिया के अंदर ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक ने किसी तरह भागकर घर गया और परिजनों को सारी बात बताई। इसकी जानकारी परिजनों ने ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि इससे पहले भी ढोंगी बाबा ने पतंग देने के बहाने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया था। साथ ही विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी भी देता था। पीड़ित बालक की शिकायत के आधार पर परिजनों ने थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भादवि की धारा 5/20, 377 और 4/5 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेेल भेज दिया गया। इस प्रकरण को लेकर बुधवार को ज्ञानपुर कोतवाली में भीड़ जमा हो गई। कोतवाली में बाबा ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को गोद में बैठाया था।