फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cracks in Morwa bridge road

मोरवा पुल मार्ग में पड़ी दरारें

Tue, 17 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cracks in Morwa bridge road
दोही-वाराणसी मार्ग स्थित मोरवा पुल की सड़क धंसने की कगार पर है। ओवरलोड चल रहे वाहन इससे बेखबर हैं। लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन भी स्थिति से अनजान है। कहा जा रहा है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। भदोही चौरी के मध्य मोरवा नदी की सड़क पहले से ही जर्जर है। भदोही-बाबतपुर मार्ग फोर लेन जरूर बना लेकिन मोरवा पुल के दोनों ओर का पहुंच मार्ग आज भी सिंगल लेन ही हैं। इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों का धड़ल्ले से संचालन किया जाता है, जिससे मार्ग और जर्जर हो चुका है। पिछले दो वर्ष में पुल के दोनों ओर मार्ग धंसने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। वाहन स्वामियों, व्यापारियों द्वारा हाय तौबा मचाने से किसी तरह मार्ग के किनारे किनारे मेड़बंदी करा दी गई जिससे पिछले कुछ दिनों से लोगों को राहत मिल गई। इधर कुछ दिनों से पुल मार्ग पर दक्षिण किनारे सड़क फटने के निशान देख कर वाहन चालक दहशत में हैं। इस ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है। जिसे लेकर कालीन निर्यातकों, व्यापारियों की भी नींद उड़ गई है तथा लोगों ने जिला प्रशासन से इसका संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed