फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cow shelter sites will be rejuvenated, facilities will increase

गोवंश आश्रय स्थलों का होगा कायाकल्प, बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cow shelter sites will be rejuvenated, facilities will increase
ज्ञानपुर/अभोली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर गोशालाओं का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए अफसरों ने मुहिम तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को बीडीओ अभोली एसएस यादव ने ब्लाक के आनंदडीह में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गिनती भी कराई। उन्होंने बताया कि इस गोशाला में आश्रय लेने वाले गोवंश की संख्या 82 है। रजिस्टर का मिलान कर संचालक को रखरखाव, इलाज, पेयजल, चारा, साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गोशाला में लगभग दो सौ क्विंटल भूंसे का स्टाक मिला है। पेयजल की व्यवस्था ठीकठाक मिलने के दौरान पानी को गर्म न होने देने और एक साथ चरनी में पेट भरने वाले गोवंश के लिए टिनशेड लगवाए जाएंगे। पेयजल की टंकी निचले सतह से ऊपर कराने से गोवंश को प्यास बुझाने में दिक्कत नहीं आएंगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान नईमउल्ला, ग्राम सचिव उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

भूसे की नहीं होगी कमी, डेढ़ करोड़ से होगी भरपाई
ज्ञानपुर। जिले में 25 अस्थायी और एक स्थायी गोशाला का संचालन पशु संरक्षण समिति करा रही है। इन गोशालाओं में लगभग पांच हजार से अधिक गोवंश का संरक्षण कराकर प्रतिदिन 30 रुपये की दर से ब्लाक स्तरीय संचालन समिति को भुगतान कराया जाता है। सड़क समेत खेत-खलिहानों में विचरण करने वाले गोवंश को गर्मी के दिनों में धरपकड़ अभियान तेज कर गोशाला में पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निकाय प्रशासन को सौंपी गई है। सीवीओ डा.जय सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी गोशालाओं का निरीक्षण कर हाईटेक बनाने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। भूसे का स्टाक पर्याप्त मात्रा में है और आगामी जुलाई तक इसकी कमी को पूरा करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये विभाग के पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed