फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Councilors' agitation continues, demonstration in front of closed office

Bhadohi News: सभासदों का आंदोलन जारी, बंद कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Councilors' agitation continues, demonstration in front of closed office

विज्ञापन
औराई। नगर पंचायत के 12 सभासदों ने सोमवार को बंद कार्यालय के सामने विरोध जताया। सभासदों ने अपने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। चेताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन करते रहेंगे।
सभासदों ने कहा कि प्रथम बोर्ड की बैठक के कई फर्जी प्रस्ताव किए गए। उसे रद्द कराना आवश्यकता है। नगर में 500 मीटर के दायरे में 10 से 12 समरसेबल का बोर कराना जलस्तर के लिए ठीक नहीं है। पेयजल पाइप लाइन विस्तार में हुए व्यापक धांधली को रोकना चाहिए। इसके अलावा सभी सामुदायिक शौचालय में बंद ताला खोलने की मांग दोहरायी।
विज्ञापन

सभासदों द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। सभासदों द्वारा कहा गया कि जब तक मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के द्वारा मामले का संज्ञान नहीं लिया जाएगा, तब तक हर दिन 11 से 3 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा। सभासदों में संजय मौर्य, कमल कुमार मौर्य, कृष्ण कांत मौर्य, उदयभान मौर्य, विजय कुमार, शरद कुमार, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed