{"_id":"67cef866ed26f836b1097ad7","slug":"councilor-submitted-his-resignation-alleged-corruption-in-nagar-panchayat-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : सभासद ने सौंपा इस्तीफा, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, अधिकारी बोले आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : सभासद ने सौंपा इस्तीफा, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप, अधिकारी बोले आरोप निराधार
Mon, 10 Mar 2025 08:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:04 PM IST
सार
नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप में सभासद ने इस्तीफा सौंपा और इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ईओ ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं और इस्तीफा लेने का मुझे कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
इस्तीफा देने वाले सभासद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए घोसिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ ईमलहा के सभासद ज्ञानचंद जायसवाल ने सोमवार को ईओ को इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने ईओ पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कार्यालयों में सभासदों का सम्मान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी को सौंपे अपने त्याग पत्र में सभासद ज्ञानचन्द्र जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत में इन दिनों जमकर भ्रष्टाचार व्याप्त है। आरोप लगाया कि ईओ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर में जगह-जगह डस्टबिन लगाकर फोटो खिंंचवाया गया। उसके बाद उसे वहां से उठवा लिया गया।
विज्ञापन
इसके पहले नगर में कंबल वितरण को लेकर काफी मनमानी किया गया था। कार्यालय में सभासद इसको लेकर आवाज उठाते हैं तो उनकी बात नहीं सुनी जाती। ऐसे में हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं और स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन
ईओ जितेन्द्र ने बताया कि सभासद की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को डस्टबिन देने को कहा। जिसको लेकर मना किया गया। इसी बात को लेकर उनकी नाराजगी है। इसी तरह कंबल को लेकर जो आरोप गए हैं।
उसमें कहीं भी कोई सच्चाई नहीं है। कंबल वितरण माननीय विधायक जी की मौजूदगी में हुई है। अगर सभासद को इस्तीफा देना है तो वे मजिस्ट्रेट या सीधे शासन को दे सकते हैं। ईओ को इस्तीफा लेने का कोई अधिकार नहीं है।