फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corruption in pond allocation, demonstration at the collectorate

तालाब आवंटन में भ्रष्टाचार,कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 21 Sep 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corruption in pond allocation, demonstration at the collectorate
भदोही के जोरई गांव निवासियों ने सोमवार को मत्स्य पालकों ने मछली तालाब आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। मत्स्य पालकों ने तालाब आवंटन में डीएम आर्यका अखौरी से भ्रष्टाचार रोकने की मांग की। मत्स्य पालक अमरनाथ सोनकर ने आरोप लगाया है कि महामारी में अनुसूचित जाति वर्ग को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करना चाहती है। वहीं इसके आवंटन में धांधली की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व ज्ञानपुर के सदर तहसील परिसर में तालाब आवंटन के लिए शिविर लगाकर 100 से अधिक आवेदकों का आवेदन लिया गया। गरीब परिवार से जुड़े आवेदकों के नाम तालाब का आवंटन न कर लेखपाल, मत्स्य निरीक्षक, राजस्व विभाग के रजिस्ट्रार, तहसीलदार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर ऐसे लोगों के नाम तालाब का आवंटन किया जा रहा है जो पात्रता की श्रेणी में नहीं आते। यह सिलसिला सदर तहसील ही नहीं बल्कि औराई और भदोही तहसील में भी बना हुआ है। अमरनाथ सोनकर ने कहा कि वह लगभग 30 वर्ष से तीन बीघे से अधिक रकबे वाले तालाब में मत्स्य का पालन किए हैं और लगान भी जमा करता आ रहा है। भ्रष्टाचार को रोककर पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवारों के नाम तालाब आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed