फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona Warrier title to newspaper distributors

समाचार पत्र वितरकों को कोरोना वारियर का खिताब

Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona Warrier title to newspaper distributors
भदोही। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस, पालिका के सफाई कर्मियों के साथ साथ समाचार पत्र विक्रेता भी कोरोना योद्धा हैं। आदमी सुबह सोता ही रहता है तभी दरवाजे पर अखबार की प्रति पहुंचा देता है। कोरोना काल में यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे नगर पालिका सभागार में रविवार को आल इंडिया प्रेस क्लब के समारोह में पत्र विक्रेताओं को कोरोना वारियर का सम्माद देने के बाद कही।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष ने कहा कि 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के समय जो हालात थे उससे कोई भी घर से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं था। कोरोना से भय के वातावरण में भी आपने जिस प्रकार से अखबार बांटा वह आपकी दिलेरी को दर्शाता है। तीन दर्जन वितरकों को सैनिटाइजर, मास्क के अलावा कोरोना वारियर का प्रशस्ति पत्र दिया। अध्यक्ष ने वितरकों की मांग पर अपनी ओर से उन्हें रेनकोट दिए जाने की घोषणा की। आल इंडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष शमसेर खां बड्डे ने कहा कि समाचार पत्र वितरक हमारी संस्था के अभिन्न अंग है। उनकी कड़ी मेहनत के चलते ही अखबार लोगों के दरवाजे तक पहुंच पाता है।
विज्ञापन

समारोह में सभासद दानिश सिद्दीकी, हसीब खां के अलावा जफर आदिल भी मौजूद रहे। जबकि वितरकों दीनानाथ बरनवाल, विनोद गुप्ता, राजकरन यादव, रवींद्र उपाध्याय, राजेश बरनवाल, धीरज यादव, श्रीराम यादव, गुलाब यादव, रविशंकर पाल, महेश यादव, महेंद्र गौतम, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा, रोहित गुप्ता, कमरुद्दीन, सूर्यप्रकाश पांडेय आदि को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed