फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona virus

कोरोना वायरस से 22 तक स्कूल बंद

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Corona virus
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के चलते प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा भी टल गई। अब 23 से 28 मार्च तक परीक्षा होगी। शुक्रवार को शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम का पत्र आने के बाद 22 मार्च तक आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया। चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस विश्व के कई देशों में फैल गया है। देश में भी सैकड़ंो संदिग्ध मिलने के बाद सरकारें सतर्क हो गई हैं। तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए स्कूलों में 22 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है। शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने पत्र भेजकर प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। प्रभारी बीएसए केडी पांडेय ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इसे प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। छुट्टी से 16 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा 23 मार्च से होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी, सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त एक से आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। सभी प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में प्रमुख स्थलों पर कोरोना वायरस से जुड़े जागरूकता के पोस्टर लगवाने के लिए भी कहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि शासन स्तर से ही 22 तक स्कूलों में अवकाश घोषित हो चुका है, हालांकि नौवीं, 11वीं की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed