फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona guide line telegram at the counting site

मतगणना स्थल पर कोरोना गाइड लाइन तार-तार

Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Corona guide line telegram at the counting site
ज्ञानपुर। लगभग तीन सप्ताह बाद 79 न्याय पंचायतों के 158 टेबल पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना सुबह सात बजे से दो हजार पर्यवेक्षकों की निगरानी में शुरू हुई। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा वैसे-वैसे प्रत्याशी, एजेंट और समर्थकों की भारी भीड़ वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन को तार-तार कर दिया और अफसर बेबस होकर सबकुछ देखते रहे।
विज्ञापन

15 अप्रैल को 11.10 लाख मतदाताओं ने 26 जिला पंचायत सदस्य, 542 ग्राम प्रधान, 650 बीडीसी और 3350 ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य को मतपेटियों में सील कराया था। जिला प्रशासन से औराई ब्लॉक के काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, सुरियावां में सेवाश्रम इंटर कॉलेज, भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज, डीघ के कालिका नगर इंटर कॉलेज कोइरौना, अभोली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सील हुईं मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में रखवाकर मतगणना की तैयारियों में जुट गया। लगभग 2220 मतगणना कार्मिक, दो हजार पर्यवेक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिलाकर पारदर्शितापूर्ण और महामारी की गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना भी शुरू करा दी गई। जोनल मजिस्ट्रेटों की निगरानी में खुली मतपेटियों से पदवार मतपत्रों का मिलान कराया गया। दो चरणों में चलने वाली मतगणना के दौरान बीच-बीच में न्याय पंचायतवार गांवों की रुझान भी आरओ ध्वनि विस्तारक यंत्रों से देते रहे। रुझान को जानने के लिए अंदर से बाहर तक लोगों में न सामाजिक दूरी का ख्याल रखा न मास्क लगाने और बचाव का। निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी, सभी एसडीएम, सीओ, एसपी, एएसपी दलबल के साथ मतगणना केंद्रों पर पहुंचते रहे लेकिन तार-तार होने वाली गाइड लाइन पर सख्ती बेअसर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed