{"_id":"6084104c8ebc3e7c18237717","slug":"corona-curfew-markets-remain-closed-silence-on-the-streets-bhadohi-news-vns5864808116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: बाजार रहे बंद, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू: बाजार रहे बंद, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
भदोही के स्टेशन रोड कोतवाली के सामने शनिवार को पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू का कालीन नगरी में व्यापक असर दिखा। शनिवार की सुबह से लेकर देर शाम तक जिले की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा। हालांकि इस दौरान दवा संग जरूरी सामानों की दुकानों को छोड़कर अन्य के शटर गिरे रहे। वहीं दूसरी ओर दिन भर दो पहिया व चार पहिया वाहनों से गुलजार रहने वाले ज्ञानपुर, गोपीगंज व भदोही के तिराहे-चौराहे पूरी तरह से वीरान दिखे।
गौरतलब हो कि सूबे में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन स्तर से शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोरोना बंदी का आदेश दिया है। जिसके क्रम में शुक्रवार रात आठ बजे से 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू की शुरूआत होने के बाद से लोग अपने घरों में चले गए। इसके बाद अगले दिन शनिवार को सुबह दूध, अखबार समेत दैनिक उपयोग के सामान लेने के लिए लोग बाहर आए, लेकिन काम निपटाते ही फिर से अपने अपने घरों के अंदर चले गए।
ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहा, शीतल पाल तिराहा, शहीद सुलभ उपाध्याय चौराहा, नथईपुर रोँड, पुरानी कलेक्ट्रेट, गोपीगंज नगर का छोटा, बड़ा चौराहा, भदोही नगर का स्टेशन रोड, रजपुरा चौराहा, नेशनल तिराहा, इंदिरा मिल चौराहा, औराई बाजार, महराजंगंज, जंगीगंज, सुरियावां, वहिदानगर, मोढ़ व चौरी बाजार सहित अन्य छोटे-बड़े बाजारों में सन्नाटा रहा। इस दौरान लोगों ने कोरोना वायरस को हराने के लिए कोरोना कर्फ्यू का लोगों ने पालन भी किया। सभी अपने पैरों को घरों में समेटे रहें। जिससे पुलिस और प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं हुई। इस दौरान एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर सरकारी वाहन से ज्ञानपुर नगर में भ्रमण कर लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील भी कर रहे थे। ज्ञानपुर नगर में अक्सर भीड़ भाड़ वाला स्थान राजा पार्क, हरिहरनाथ मंदिर के आसपास सन्नाटा दिखा।