फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona: 239 patients at home isolation

कोरोना: 239 मरीज होम आइसोलेशन में

Tue, 04 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona: 239 patients at home isolation
ज्ञानपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरीजों की तादाद भी बढ़ रही है। उसी के अनुपात में अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ रही है। वैसे तो भदोही जिले में तीन कोविड अस्पतालों में 975 मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था का दावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है, लेकिन मौजूदा समय में जिले में एक्टिव 339 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 239 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। एक्टिव मरीजों में कारपेट एक्सपो मार्ट में 27 मरीज भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा जौनपुर में एक, पीजीआई लखनऊ में चार, प्रयागराज में नौ, हैदराबाद में एक, वाराणसी में पांच, अयोध्या, कानपुर और मुंबई में एक-एक और मिर्जापुर में दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

--
33 कोरोना मरीज लापता
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना मरीजों को चिह्नित कर पाना भी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गई है। जिले में 33 कोरोना संक्रमित मरीज ऐसे हैं, जो लापता हैं। स्वास्थ्य विभाग उन्हें अब तक ट्रेस नहीं कर पाया है। बताया जाता है कि स्वैब जांच के लिए देने के बाद ये मरीज लापता हो गए। चिंता इस बात की है कि अगर उन्हें अब तक पता नहीं होगा कि वे संक्रमित हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट न किया होगा तो न जाने कितने लोग उनके संपर्क में आकर फंस सकते हैं।
विज्ञापन

-
चार कंटेनमेंट जोन बढ़े, 32 मरीज डिस्चार्ज
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। 24 घंटे के अंदर जिले में चार कंटेनमेंट जोन और बढ़ गए। अब 246 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं, जहां विभाग को संवेदनशीलता बरतनी है। गौरतलब है कि अब तक भदोही जिले में कुल 19223 संदिग्ध लोगों की स्वैब जांच हो चुकी है। इनमें से 18366 की जांच रिपोर्ट भी विभाग को मिल चुकी है। मंगलवार को चिकित्सकों ने विभिन्न इलाकों से 559 लोगों के स्वैब एकत्र कर जांच के लिए भेजे। दूसरी ओर 856 जांच रिपोर्ट विभाग को मिलीं। खास बात यह कि मंगलवार को 32 लोग बीमारी को मात देकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए। इसके साथ ही अब तक कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 310 हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed