फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contrary to the rules, made the examination center

नियमों के विपरीत बने परीक्षा केंद्र

Fri, 11 Nov 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 11 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण शुरू हो गया है। जिले में केंद्र निर्धारण नियमावली को ताख पर रखते हुए केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है। केंद्रों की जांच के लिए तीनों एसडीएम, तहसीलदार समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। गत वर्ष की तुलना में इस साल करीब पांच हजार परीक्षार्थी भी घट गए हैं। 
विज्ञापन

जिले के 36 राजकीय, 25 वित्तपोषित और 104 वित्तविहीन स्कूलों में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को हर साल बोर्ड परीक्षा देनी पड़ती है। परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। पिछलों दिनों कलेक्ट्रेट में बोर्ड परीक्षा समिति की बैठक में 104 परीक्षा केंद्र बनाने की डीएम ने संस्तुति कर दी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद केंद्रों को फाइनल करने में जुट गया है जबकि कई ऐसे स्कूल को केंद्र बनाया गया है जो केंद्र निर्धारण नियमावली को पूरा नहीं कर रहे हैं। ज्ञानपुर तहसील में 48, भदोही में 34 और औराई में 22 केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

पिछले वर्ष 62 हजार 144 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि इस साल हाईस्कूल में 16 हजार 336 छात्र और 15 हजार 160 छात्राओं समेत 31 हजार 498 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 13 हजार छात्र और 13 हजार 563 छात्राएं परीक्षा में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि ज्यादातर केंद्र पूर्व से बनते चले आ रहे हैं। जो केंद्र गत वर्ष डिबार थे उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। एसडीएम, तहसीलदार को केंद्रों की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद केंद्रों को फाइनल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed