फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contract teachers will be kept in Sanskrit schools

Bhadohi News: संस्कृत विद्यालयों में रखे जाएंगे संविदा के शिक्षक

Fri, 09 Jun 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Contract teachers will be kept in Sanskrit schools
सालों से उपेक्षा के शिकार संस्कृत विद्यालयों की अब धीरे-धीरे सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे वित्तपोषित 12 विद्यालयों में अलग-अलग विषय के 31 शिक्षकों को संविदा पर रखा जाएगा। इसके लिए निविदा भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय, 12 वित्तपोषित और 15 से अधिक वित्तविहीन संस्कृत विद्यालय हैं। उपेक्षा के कारण अधिकतर विद्यालय बदहाल हो चुके हैं। रंगरोगन, साफ-सफाई न होने से अधिकतर विद्यालयों की हालत जर्जर हो चुकी है। पुराने शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से जरूरत के हिसाब से शिक्षक न होने से पठन-पाठन भी नहीं हो पा रही थी। अब शासन ने ऐसे विद्यालयों की सुधि ली है। इन विद्यालयों में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के अलग-अलग विषय जैसे संस्कृत साहित्य, संस्कृत नव्य व्याकरण, आधुनिक विषय हिंदी और अंग्रेजी के शिक्षक रखे जाएंगे। 12 विद्यालय में पूर्व मध्यमा के दो और उत्तर मध्यमा के 29 संविदा शिक्षकों को रखा जाएगा। पूर्व मध्यमा में 12 हजार और उत्तर मध्यमा में 15 हजार मानदेय दिया जाएगा। डीआईओएस विकायल भारती ने कहा कि शिक्षकों के चयन के लिए निविदा जारी हो चुकी है। आवेदन आने के बाद चयन समिति इस पर निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद विद्यालय में पठन-पाठन बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed