फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contaminated water flowing on the road, increasing the trouble of pedestrians

Bhadohi News: सड़क पर बह रहा दूषित पानी, बढ़ी राहगीरों की परेशानी

Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water flowing on the road, increasing the trouble of pedestrians
रामपुर घाट मार्ग पर बह रहा गंदा पानी । संवाद
लालानगर। डीघ ब्लाॅक के गोपीगंज रामपुर गंगा घाट मार्ग पर घाट के समीप दूषित पानी बह रहा है। इससे राहगीरोें सहित स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंगा घाट पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। इसके अलावा घाट पर शवदाह भी किया जाता है। घाट पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। स्नान के बाद लोगों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। घाट पर शवदाह करने के लिए 24 घंटे लोगों का आवागमन होता है। गंगा पार से भी लोगों का आवागमन होता है। घाट के पास नाली की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण स्थानीय लोगों के घरों का पानी सड़क पर बहता है। रामपुर गंगा घाट के किनारे हजारों की संख्या में आबादी बसी हुई हैं। यहां कई साल से नाली की समस्या बनी है। जन प्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण नाली नहीं बन सकी है। गंदा पानी से संक्रामक बीमारी होने का डर स्थानीय लोगों में बना है। दूषित पानी सीधे गंगा नदीं में जाती है। जिसे पूजा पाठ करने वाले भक्तों को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्रक लिखा। मांग की कि घाट के पास नाली का निर्माण कराया जाए। डीघ बीडीओ दिवाकर सिंह ने कहा कि रामपुर घाट के पास पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाया है। लोगों ने सड़कों पर अतिक्रमण किया है। अगर नाली बनाने की जगह है, तो नाली बनाने के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed