फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   contact employees demand to permanent job

संविदा कर्मियों ने मांगी स्थायी नौकरी

Sat, 10 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 10 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
contact employees demand to permanent job
सीएमओ कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। अमर उजाला

विज्ञापन
जॉब सिक्योरिटी और नियमित नियुक्तियों में वरीयता समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। उक्त मांगों को लेकर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में चल रहे संगठन के अनशन के समर्थन में उतरे संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। कहा कि लखनऊ में भूख हड़ताल कर रहे संगठन सदस्यों की हालत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. अफरोज अंसारी की अगुवाई में विरोध में उतरे संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सीएमओ को दिया। इसमें उन्हें नियमित करने और नियमित नियुक्तियों में संविदा कर्मचारियों को वरीयता देने के अलावा रिजवी कमेटी की संस्तुतियों को लागू करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, आशा बहुओं को मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और एनएचएम से निष्कासित कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि लखनऊ में किए जा रहे आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से  नंदलाल प्रसाद, रुद्र प्रकाश, गरिमा, सोनाली, नीलेश, नाजिमा, दिनेश कुमार, श्रद्धा त्रिपाठी, राधिका, रजनी सिंह, संध्या पांडेय, प्रतिमा गुप्ता, अनामिका दुबे, हरिभान समेत बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed